Home » देश-विदेश » लेबनान में तबाही: इजरायल ने रिमोट धमाकों से गांव उड़ाए, लिटानी नदी तक कब्जे की तैयारी

लेबनान में तबाही: इजरायल ने रिमोट धमाकों से गांव उड़ाए, लिटानी नदी तक कब्जे की तैयारी

Lebanon Village Destruction:
Spread the love

Lebanon Village Destruction: दक्षिणी लेबनान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इजरायली सेना (IDF) पर आरोप है कि वह सीमावर्ती गांवों को रणनीतिक रूप से पूरी तरह नष्ट कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तैयबेह, नकौरा और देर सेरयान जैसे गांवों में घरों के अंदर भारी विस्फोटक लगाकर उन्हें रिमोट से उड़ा दिया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बड़े पैमाने पर विस्फोट देखे जा सकते हैं।

 ‘डोमिसाइड’ रणनीति पर विवाद

विशेषज्ञों ने इस कार्रवाई को ‘डोमिसाइड’ नाम दिया है, जिसका मतलब है किसी क्षेत्र को व्यवस्थित तरीके से इस तरह नष्ट करना कि वह भविष्य में रहने लायक न बचे। इजरायल काट्ज पहले ही सीमावर्ती गांवों को पूरी तरह खत्म करने की बात कह चुके हैं, जिससे यह रणनीति गाजा के राफा मॉडल जैसी मानी जा रही है।

Lebanon Village Destruction: 2000 से ज्यादा मौतें, विस्थापन का संकट

लेबनानी मीडिया के अनुसार, इन हमलों में 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा करते हुए इजरायल लिटानी नदी तक ‘सुरक्षा क्षेत्र’ बनाने की तैयारी में है। हालांकि, इस कार्रवाई के चलते हजारों लोग बेघर हो चुके हैं और उनके वापस लौटने की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है।

Lebanon Village Destruction: शांति वार्ता भी बेनतीजा

इधर इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई।जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ने अपनी “अंतिम पेशकश” दे दी है। वहीं ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मोहम्मद बागेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिकी पक्ष भरोसा जीतने में नाकाम रहा।

यह भी पढे़ : अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान, 3 जुलाई से शुरू होगी पवित्र यात्रा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments