Home » एक्सक्लूसिव » ‘92’ का रहस्य: लता के बाद आशा भोसले के निधन ने चौंकाया, जानें पूरा संयोग …

‘92’ का रहस्य: लता के बाद आशा भोसले के निधन ने चौंकाया, जानें पूरा संयोग …

Aasha bhosle death:
Spread the love

Aasha bhosle death: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और डॉक्टर प्रतीत समदानी ने की है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

लता मंगेशकर से जुड़ा अनोखा संयोग

लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों भारतीय संगीत की महान आवाजें थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को रविवार के दिन 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। अब ठीक 4 साल बाद, 22 अप्रैल 2026 को रविवार के दिन, उसी उम्र और उसी अस्पताल में आशा भोसले का भी निधन हुआ, जिसे एक दुर्लभ संयोग के रूप में देखा जा रहा है।

Aasha bhosle death: 12 हजार गानों की अमर विरासत

आशा भोसले ने आठ दशकों से भी लंबे करियर में करीब 12,000 से ज्यादा गाने गाए। ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती’ और ‘दिल चीज क्या है’ जैसे उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

Aasha bhosle death: देशभर में शोक की लहर

आशीष शेलार ने कहा, “आज पूरा देश शोक में डूबा है, यह एक युग का अंत है।” फिल्मी सितारों से लेकर आम लोग तक, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

यह भी पढे़ : कब और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार? सिंगर के निधन से सदमे में फैंस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments