MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 241 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी।
आरसीबी की तीसरी जीत, मुंबई की तीसरी हार
इस मुकाबले में जीत के साथ आरसीबी ने इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, मुंबई इंडियंस को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन टॉप पोजीशन पर अब भी राजस्थान रॉयल्स का कब्जा बरकरार है।

प्वाइंट्स टेबल का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल कर 8 अंक अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स 4 में से 3 मुकाबले जीतकर 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास फिलहाल 4-4 अंक हैं।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मैचों में सिर्फ 1-1 जीत दर्ज की है, जिससे उनके पास 2-2 अंक हैं।सबसे निचले स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है।
MI vs RCB: आरसीबी की दमदार बल्लेबाजी
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही।फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की मजबूत साझेदारी की। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की तेज पारी खेली। अपनी इस पारी में साल्ट ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

पाटीदार और डेविड का तूफानी प्रदर्शन
कप्तान रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में नजर आए और उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बनाए।आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में नाबाद 34 रन जोड़े।हालांकि, जितेश शर्मा ज्यादा योगदान नहीं दे सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए।
मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिशेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया, लेकिन वे आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक सके।
ये भी पढ़े…दंड यात्रा की तैयारी में बड़ा हादसा, करंट लगने से 3 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर








