Home » नई दिल्ली » दिल्ली विधानसभा को आरडीएक्स बमों से उड़ाने की धमकी, लिखकर भेजी ये भड़काऊ बातें….

दिल्ली विधानसभा को आरडीएक्स बमों से उड़ाने की धमकी, लिखकर भेजी ये भड़काऊ बातें….

New Delhi: दिल्ली विधानसभा को आरडीएक्स बमों से उड़ाने की धमकी, लिखकर भेजी ये भड़काऊ बातें....
Spread the love
New Delhi: दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। मेल में दावा किया गया है कि तीन घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने की चेतावनी

ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी लिखी गई हैं। इसमें कहा गया कि सभी मुस्लिम कर्मचारियों को तुरंत परिसर से हटा लिया जाए। साथ ही ईमेल में यह भी लिखा था, “किसी भी ब्राह्मण को डीएमके में शामिल नहीं होना चाहिए।”
मेल में एसवी शेखर का नाम लेते हुए दावा किया गया कि उसके डीएमके में शामिल होने के कारण विधानसभा को निशाना बनाया जाएगा और उन्हें ‘भाजपा ब्राह्मण एजेंट’ बताया गया।

New Delhi: 25 मार्च को भी मिली थी धमकी

इससे पहले 25 मार्च को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में जानकारी दी थी कि स्पीकर कार्यालय को एक ईमेल मिला था। उस मेल में 16 आरडीएक्स आईडी लगाए जाने का दावा किया गया था। धमकी को बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। दिल्ली पुलिस का बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और पूरे विधानसभा परिसर की गहन जांच की गई। फिलहाल जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

New Delhi: क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष ?

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की हर एंगल से जांच होनी चाहिए, क्योंकि इसमें आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के शामिल होने की आशंका है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऐसी ताकतों को कहीं न कहीं से समर्थन मिल रहा है, जिसका खुलासा होना बेहद जरूरी है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments