West bengal: पश्चिम बंगाल में बंगाली नव वर्ष के मौके पर सियासत और भी गरमा गई है। मालदा से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने ₹3000 आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। खास बात ये है कि पार्टी इस वादे को सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि ‘गारंटी कार्ड’ के जरिए महिलाओं से फॉर्म भी भरवा रही है।
महिलाओं की भारी भागीदारी
बीजेपी की इस योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं गारंटी कार्ड भरने पहुंचीं। इस फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन जैसी बेसिक जानकारी ली जा रही है, और दावा किया जा रहा है कि सरकार बनने के बाद इस वादे को लागू किया जाएगा।
West bengal: ममता सरकार पहले से दे रही सहायता
वहीं दूसरी ओर, ममता बनर्जी की सरकार पहले से ही ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 से ₹1700 तक की आर्थिक मदद दे रही है। अब बीजेपी इस रकम को लगभग दोगुना करने का वादा कर रही है, जिससे सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
चुनाव की तारीख और मुकाबला
West bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 28 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। कुल 294 सीटों पर होने वाले इन चुनावों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से टीएमसी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। जहां टीएमसी अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी इसे सत्ता में आने के बड़े मौके के रूप में देख रही है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता और स्टार प्रचारक जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अब देखना होगा कि जनता किस पर भरोसा जताती है।
ये भी पढ़े: लखनऊ में भीषण आग: झुग्गियों में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की टीमें मौके पर








