UP News: गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर एक बार फिर चर्चा में है, जहां धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और गौसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘खबर इंडिया’ के संपादक सुशील चौधरी ने यहां के वरिष्ठ व्यवस्थापक द्वारिका तिवारी से मुलाकात कर मंदिर परिसर में संचालित गौरव रक्षा मंदिर और गौशाला का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ द्वारिका तिवारी से विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बातचीत भी की।

गायों को प्यार करते दिखे सुशील चौधरी
भ्रमण के दौरान सुशील चौधरी ने गौशाला में पहुंचकर गायों के बीच समय बिताया। इसी दौरान उनकी एक भावुक तस्वीर सामने आई, जिसमें वे गायों को स्नेहपूर्वक बुलाते नजर आए। यह दृश्य न केवल गौसेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि समाज में पशु संरक्षण के महत्व को भी उजागर करता है। गौशाला की साफ-सफाई, व्यवस्थाएं और गायों की देखभाल को लेकर भी उन्होंने संतोष जताया।
आपतो बता दें कि यह वही गौशाला है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर आते हैं और गायों को अपने हाथों से चारा और गुड़ खिलाते हुए नजर आते हैं। योगी आदित्यनाथ का यह रूप लोगों के बीच खासा लोकप्रिय रहता है, जहां वे सिर्फ एक मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि एक गौसेवक और संत के रूप में भी दिखाई देते हैं। उनका यह जुड़ाव भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौसेवा के महत्व को और मजबूत करता है।

UP News: जनता दर्शन वाले स्थान पर पहुंची टीम
इस मौके पर ‘खबर इंडिया’ की टीम ने उस स्थान का भी दौरा किया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजाना ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं। यहां वे सीधे जनता से संवाद कर उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हैं। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। इस विशेष अवसर पर ‘खबर इंडिया’ के सीनियर रिपोर्टर रोहित अत्री के साथ टीम के सहयोगी विकास और विनीत अत्री भी मौजूद रहे। पूरी टीम ने मंदिर परिसर, गौशाला और आसपास के क्षेत्रों का अवलोकन कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी राय जानी।







