Deepika Pregnancy News: इस खुशखबरी को खुद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को बधाइयां देने लगे। दीपिका ने इस बार भी बहुत ही अलग और क्रिएटिव तरीके से अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी।
दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दुआ के साथ एक प्रेग्नेंसी किट दिखाई दे रही है। इस किट पर दो लाइनें साफ नजर आ रही हैं, जो प्रेग्नेंसी कंफर्म करती हैं। फोटो में दुआ का चेहरा आधा दिख रहा है और कैप्शन में दीपिका ने सिर्फ इविल आई (नजर से बचाने वाला) स्टिकर लगाया है।

19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा
गौर करने वाली बात यह है कि दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब करीब 19 महीने बाद उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। दुआ की पहली झलक भी उन्होंने दीपावली के मौके पर फैंस के साथ साझा की थी।
दीपिका ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। खासतौर पर सातवें और आठवें महीने में उन्हें काफी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ा था। बेटी के जन्म के बाद से उन्होंने अपना पूरा ध्यान परिवार पर दिया, हालांकि अब वे फिर से काम में वापसी की तैयारी कर रही हैं।

आने वाली फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग और पठान 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा, वे निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म राका में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी सामने आ चुका है और यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।
Deepika Pregnancy News: सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। समांथा रुथ प्रभु ने कमेंट में दिल वाले इमोजी शेयर किए, जबकि यश देसाई ने दुआ को बड़ी बहन बनने की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब








