Akhilesh yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में सपा सरकार बनती है, तो लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी और महिलाओं को हर साल ₹40,000 की पेंशन मिलेगी। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला।
बिजली मीटर और बिल को लेकर सरकार पर हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। जरूरत से ज्यादा बिल आ रहे हैं और इसके पीछे भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेके देने से पहले ही कंपनियों से कमीशन लिया जाता है, जिसकी भरपाई जनता से की जाती है।
Akhilesh yadav: 2027 चुनाव के लिए दिया रणनीति का मंत्र
सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 2024 लोकसभा जैसे परिणाम दोहराने होंगे। इसके लिए एकजुटता के साथ काम करना होगा और भाजपा की हर चाल पर नजर रखनी होगी।
Akhilesh yadav: ‘भाजपा हर सीट को तरसे’: अखिलेश
उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीति बनानी होगी, जिससे हर सीट पर भाजपा की हार सुनिश्चित हो सके। उनका दावा था कि जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है और 2027 में उसे हर सीट के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
महंगाई, सुरक्षा और भ्रष्टाचार पर भी घेरा
Akhilesh yadav: अखिलेश यादव ने महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई बढ़ी है, भ्रष्टाचार चरम पर है और महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है।
ये भी पढ़े: पहलगाम आतंकी हमला, निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद सेना का बड़ा ऑपरेशन शुरू








