आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि सात मई तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार का आयोजन ग्यारह मई को सुबह दस बजे से किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
IARI: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
युवा पेशेवर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही मिट्टी और पौधों के पोषक तत्वों के विश्लेषण, कंप्यूटर उपयोग, सांख्यिकीय आंकड़ों के अध्ययन और रिपोर्ट तैयार करने का ज्ञान होना चाहिए। वहीं फील्ड सहायक श्रमिक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा खेतों में काम करने का अनुभव, बुवाई, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण, कटाई और नमूना तैयार करने जैसे कार्यों का ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा और वेतन
युवा पेशेवर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा चालीस वर्ष और फील्ड सहायक श्रमिक के लिए पैंतीस वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को युवा पेशेवर पद के लिए तीस हजार रुपये प्रतिमाह और फील्ड सहायक पद के लिए पंद्रह हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
IARI: चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग तथा ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण कर लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें… प्रदूषण पर रोक के लिए CM रेखा ने बनाया नया प्लान, अब दिल्ली में उन्हीं वाहनों को मिलेगा ईंधन, जिनके पास होगा…








