Home » उत्तर प्रदेश » पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का दमदार एयर शो, राफेल-सुखोई समेत फाइटर जेट्स ने किया अभ्यास

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का दमदार एयर शो, राफेल-सुखोई समेत फाइटर जेट्स ने किया अभ्यास

Sultanpur air show 2026:
Spread the love

Sultanpur air show 2026: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार दोपहर 2 बजे से भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो शुरू हुआ। करीब 3 घंटे तक चले इस अभ्यास में कई आधुनिक फाइटर जेट्स और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया।

C295 की लैंडिंग से हुआ आगाज

एयर शो की शुरुआत C295 एयरक्राफ्ट की एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग से हुई। इसके बाद लड़ाकू विमानों की उड़ान और अभ्यास का सिलसिला शुरू हुआ।

Sultanpur air show 2026: राफेल, सुखोई और मिराज का दमदार प्रदर्शन

राफेल फाइटर जेट, सुखोई और मिराज जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों ने एक्सप्रेस-वे पर टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। साथ ही जगुआर फाइटर जेट ने भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

Sultanpur air show 2026: कमांडोज की मॉक ड्रिल, हेलीकॉप्टर से ऑपरेशन

Mi-17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। वहीं C-130J सुपर हरक्युलिस (भीष्म) ने ‘टच एंड गो’ अभ्यास किया।

3.2 किमी एयरस्ट्रिप, 5 किमी क्षेत्र सील

आपातकालीन स्थितियों के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। एयर शो के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर करीब 5 किमी का इलाका सील किया गया और बड़ी संख्या में दर्शक इस नजारे को देखने पहुंचे।

सैन्य तैयारियों को मजबूत करने का अभ्यास

इस तरह के अभ्यास से वायुसेना के पायलट और ग्राउंड क्रू को युद्ध जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार किया जाता है। साथ ही, एक्सप्रेस-वे को बैकअप रनवे के रूप में उपयोग करने की क्षमता का परीक्षण भी किया जाता है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की खासियत

लखनऊ से गाजीपुर तक फैले 341 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 16 नवंबर 2021 को नरेंद्र मोदी ने किया था। करीब 22,494 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेस-वे सैन्य और नागरिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम है।

यह भी पढे़ : कुंभ की नाबालिग ‘वायरल गर्ल’ प्रेग्नेंट पति फरमान का दावा डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट सलाह, पुलिस के सामने पेशी टली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments