Home » स्पोर्ट्स » राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया, आरआर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची

राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया, आरआर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची

आरआर बनाम एलएसजी
Spread the love

RR vs LSG: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 40 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार चौथा मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 9वें स्थान पर खिसक गई है।

आरआर बनाम एलएसजी
आरआर बनाम एलएसजी

इकाना स्टेडियम में खेला गया मुकाबला

यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए।

राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 32 रन के स्कोर पर तीन अहम विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वैभव सूर्यवंशी भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए 30 रन जोड़कर पारी को स्थिर करने की कोशिश की। दोनों ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में मदद की।

आरआर बनाम एलएसजी
आरआर बनाम एलएसजी

RR vs LSG: जडेजा और दुबे की नाबाद साझेदारी

मध्यक्रम में रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डोनोवन फरेरा के साथ छठे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। इसके बाद जडेजा ने शुभम दुबे के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए नाबाद 49 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

रवींद्र जडेजा 29 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल थे। वहीं शुभम दुबे ने 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद तेज पारी खेली। लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लखनऊ की खराब शुरुआत और जल्दी गिरे विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 11 रन के भीतर अपने 3 विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं सकी।

इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने चौथे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दबाव लगातार बढ़ता गया।

RR vs LSG: मार्श की पारी भी नहीं बचा सकी टीम

निकोलस पूरन 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल मार्श ने हिम्मत सिंह के साथ मिलकर 37 रन की साझेदारी की और टीम को 91 रन तक पहुंचाया। मार्श ने 41 गेंदों में 55 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल रहे।हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 18 ओवर में सिर्फ 119 रन पर ऑलआउट हो गई।

RR vs LSG: आरआर बनाम एलएसजी
आरआर बनाम एलएसजी

राजस्थान की घातक गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी इस मैच की सबसे बड़ी ताकत रही। जोफ्रा आर्चर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट झटके। नंद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया पहले बल्लेबाजी में संयम और साझेदारियां, फिर गेंदबाजी में आक्रामकता। इसी वजह से टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

ये भी पढ़ें: कानपुर में IPL सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा, 3.91 करोड़ कैश बरामद, 5 गिरफ्तार

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments