Home » राष्ट्रीय » बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, बूथों पर सुबह से ही उमड़ी भीड़, चेन्नई में एक्टर अजित कुमार के पहुंचते ही मची हलचल

बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, बूथों पर सुबह से ही उमड़ी भीड़, चेन्नई में एक्टर अजित कुमार के पहुंचते ही मची हलचल

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू
Spread the love

Election Voting Update: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले जा रहे हैं।

मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी कतारें

दोनों राज्यों में कई जगहों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। पश्चिम बंगाल के मालदा, बीरभूम और आसनसोल में भारी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। यहां महिलाओं की भागीदारी भी काफी ज्यादा नजर आई। इसी तरह तमिलनाडु में भी बड़ी संख्या में मतदाता सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच गए।

तमिलनाडु के चेन्नई में रजनीकांत ने मतदान किया
तमिलनाडु के चेन्नई में रजनीकांत ने मतदान किया

वेल्लोर के सरकारी मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मॉडल पोलिंग बूथ पर तकनीक का अनोखा इस्तेमाल किया गया है, जहां मतदाताओं के स्वागत के लिए G1 ह्यूमनॉइड रोबोट को तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू

चेन्नई में अभिनेता अजित कुमार को देखने उमड़ी भीड़

चेन्नई के थिरुवनमियूर में वोट डालने पहुंचे फिल्म अभिनेता अजित कुमार को देखने के लिए बड़ी भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि पोलिंग बूथ के बाहर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

पश्चिम बंगाल में इस बार मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। चुनाव आयोग ने कई बूथों पर वेबकास्टिंग यानी लाइव निगरानी की व्यवस्था की है ताकि मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Election Voting Update: तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला

तमिलनाडु में मुकाबला DMK+ कांग्रेस और AIADMK+ BJP गठबंधन के बीच है। इस बार तमिल फिल्म अभिनेता थलापति विजय की नई पार्टी TVK भी चुनावी मैदान में है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है।

नंदीग्राम और भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और भवानीपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में अपना वोट डाला। मतदान के दौरान वह मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

चेन्नई में फिल्म अभिनेता गौतम राम कार्तिक ने स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। मतदान के दौरान वहां लोगों की भीड़ और उत्साह देखने को मिला।

मुर्शिदाबाद में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे। सुनील मौर्य की रिपोर्ट के अनुसार, इन मतदाताओं ने पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू

महाराष्ट्र में बारामती सीट पर उपचुनाव

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यह सीट उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार इस बार चुनाव लड़ रही हैं। खास बात यह है कि विपक्षी गठबंधन ‘महा विकास अघाड़ी’ (MVA) ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

प्रमुख नेताओं और हस्तियों ने किया मतदान

चेन्नई में अजित कुमार ने थिरुवनमियूर में वोट डाला। मायलापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी मतदान किया। इसी सीट पर बीजेपी की खुशबू सुंदर ने भी अपना वोट डाला, जहां उनका मुकाबला DMK के डी. वेलु से है। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने बारामती में मतदान किया।

सुवेंदु अधिकारी का बयान और चुनावी माहौल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर फर्जी वोटर और घुसपैठिया नहीं होते तो ममता बनर्जी की जीत की संभावना नहीं है। उन्होंने अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंट से लगातार संपर्क में रहने की बात भी कही।

बीरभूम और आसनसोल में भारी मतदान

बीरभूम में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे। आसनसोल में भी पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां मतदाता अपने वोट का इंतजार करते नजर आए।

तमिलनाडु में NTK प्रमुख सेंथमिलन सीमन ने नीलंकरई में पहुंचकर अपना वोट डाला और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया।

ये भी पढ़ें: कानपुर में IPL सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा, 3.91 करोड़ कैश बरामद, 5 गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments