Home » ग्राउंड रिपोर्ट » बांग्लादेशी हिंदू ने बंगाल का पलट दिया चुनाव, खबर इंडिया के कैमरे पर बोले लोग- ‘इस बार बदलाव तय’

बांग्लादेशी हिंदू ने बंगाल का पलट दिया चुनाव, खबर इंडिया के कैमरे पर बोले लोग- ‘इस बार बदलाव तय’

बांग्लादेशी हिंदू ने बंगाल का पलट दिया चुनाव

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में जारी मतदान के बीच खबर इंडिया की टीम ने कई इलाकों का दौरा कर ज़मीनी हालात समझने की कोशिश की। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे साफ है कि इस बार मतदाताओं में उत्साह अपने चरम पर है। कई जगहों पर बुजुर्ग, महिलाएं और पहली बार वोट डालने वाले युवा बड़ी संख्या में मतदान करते दिखाई दिए।इसके साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान लोगों से बातचीत में अलग-अलग मुद्दे और विचार सामने आए, जो इस चुनाव को बेहद दिलचस्प और अहम बना रहे हैं।

बांग्लादेशी हिंदुओं को भगाया जा रहा

खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री से बातचीत के दौरान शाहिंत शाह नाम के एक युवक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि बंगाल से बांग्लादेशी हिंदुओं को भगाया जा रहा है। जिसे लेकर उन्होंने काफी चिंता जताई। वहीं एक अन्य स्थानीय युवक ने बताया कि बंगाल में घुसपैठिए आ रहे हैं, यहां घर और दुकान बना रहे हैं। जो यहां रह रहे बांग्लादेशी हिंदुओं को ले लिए खतरा बनते जा रहे है। इन बयानों से यह साफ है कि जमीनी स्तर पर लोगों के बीच पहचान, सुरक्षा और पलायन जैसे मुद्दे प्रमुख चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अलग-अलग स्रोतों से जरूरी है, लेकिन चुनावी माहौल में ये बातें मतदाताओं की सोच को प्रभावित करती दिख रही हैं।

Bengal Election: इस बार बदलाव तय?

खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री ने जब बंगाल के अलग-अलग लोगों से उनकी राय जानी तो पता चला इस बार बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा। कुछ मतदाताओं ने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर उन्हें अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि हम कई साल से एक ही सरकार देख रहे हैं, अब बदलाव का मौका मिलना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोगों ने मौजूदा सरकार के पक्ष में भी अपनी राय रखी। उनका कहना था कि राज्य में कई सामाजिक योजनाओं और स्थानीय स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

केंद्र और राज्य की राजनीति का सीधा टकराव

इस चुनाव में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया जो है, केंद्र और राज्य की राजनीति का सीधा टकराव। कुछ मतदाताओं ने कहा कि वे केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं और अब राज्य में भी वैसा ही नेतृत्व देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि यहां भी मोदी सरकार बने… एक युवा मतदाता ने कहा, यह जोड़ते हुए कि उन्हें लगता है इससे विकास की रफ्तार बढ़ेगी।हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि राज्य और केंद्र की तुलना अलग तरीके से की जानी चाहिए और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Bengal Election: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान कराने की कोशिश की गई। कुछ जगहों से हल्की-फुल्की नोकझोंक की खबरें जरूर आईं, लेकिन कुल मिलाकर प्रक्रिया व्यवस्थित नजर आई। महिलाओं की भागीदारी इस बार खास तौर पर ध्यान खींचने वाली रही। कई महिलाओं ने कहा कि वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वोट डाल रही हैं।

जनता के मन में क्या है?

खबर इंडिया के रिपोर्टर रोहित अत्री से बातचीत में लोगों ने खुलकर अपने विचार रखे। जिससे ये साफ होता है कि बंगाल का चुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह जनता की उम्मीदों, असंतोष, पहचान और विकास की चाह का भी बड़ा मंच बन चुका है। एक तरफ परिवर्तन की मांग तेज होती दिख रही है, तो दूसरी तरफ स्थिरता और निरंतरता की भी मजबूत दलील मौजूद है। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली 4 माई को बंगाल में किसकी सरकार बनती है।

पूरा वीडियो यहां देखें…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments