Home » एक्सक्लूसिव » ‘सुपर गुरुवार’ में टूटा रिकॉर्ड: बंगाल में 91% तो तमिलनाडु में 84% वोटिंग

‘सुपर गुरुवार’ में टूटा रिकॉर्ड: बंगाल में 91% तो तमिलनाडु में 84% वोटिंग

election 2026 voting:

election 2026 voting: पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के बीच गुरुवार का दिन बेहद अहम रहा। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चली और दोनों राज्यों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर करीब 91.40% मतदान हुआ, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में करीब 84.35% वोटिंग दर्ज की गई।

अंत तक दिखी लम्बी कतारें

आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। युवा, बुजुर्ग और खासकर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की यही वो बजह रही जिसके कारण वोटिंग परसेंटेज में उछाल देखने को मिला

election 2026 voting: 1478 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

बंगाल के 16 जिलों की इन सीटों पर 1478 उम्मीदवार मैदान में थे जिनपर टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। जिनकी किस्मत EVM में कैद हो चुकी है।

election 2026 voting: कई सीटों पर हुए हंगामें 

हालांकि अधिकतर जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ इलाकों में तनाव की खबरें भी आईं। मुर्शिदाबाद और कुमारगंज में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कई हॉटशीटों पर भी हंगामों की खबर सामने आई।

election 2026 voting: बीजेपी का आरोप

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ बूथों पर उनके एजेंटों को हटाया गया और उन पर हमला भी हुआ। चुनाव आयोग ने इन शिकायतों पर नजर रखने की बात कही है।

तमिलनाडु में शांतिपूर्ण माहौल

तमिलनाडु में मतदान बिना किसी बड़े विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। यहां सत्तारूढ़ डीएमके और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

महिलाएं बनीं केंद्र में

इस बार दोनों राज्यों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। यही फैक्टर चुनाव परिणामों में अहम भूमिका निभा सकता है।

सबकी नजर 4 मई पर

मतदान के बाद अब सबकी नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर है, जो तय करेगी कि जनता ने किसे सत्ता सौंपी है। ममता का जादू चलेगा या फिर मोदी का मैजिक ये सर्फ 4 मई की तारिख ही तय करेगी।

यह भी पढे़ : तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग: 84.73% मतदान ने 74 साल का इतिहास तोड़ा क्या स्टालिन की कुर्सी है खतरे में ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments