Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस फैसले पर राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है।
योगेंद्र यादव का तीखा बयान
योगेंद्र यादव ने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत असंतोष का नहीं है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा की शिकायतें जायज हो सकती हैं, लेकिन उनके खिलाफ भी कई लोगों की शिकायतें हो सकती हैं। ऐसे में इस तरह का दलबदल लोकतंत्र और संविधान की भावना को कमजोर करता है।
Raghav Chadha Quits AAP: दल-बदल कानून पर उठाए सवाल
यादव ने दलबदल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं उसकी मूल भावना को खत्म करती हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी नेता को अपनी बात रखनी है, तो वह चुनाव लड़कर जनता के बीच क्यों नहीं जाता?
‘एक राष्ट्र, एक नेता’ मॉडल पर निशाना
योगेंद्र यादव ने मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में “एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक पार्टी, एक नेता” का मॉडल थोपा जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
Raghav Chadha Quits AAP: AAP पर भी साधा निशाना
उन्होंने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी अब ऐसी जगह बन गई है, जहां लोग सिर्फ सत्ता के लिए आते हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी पार्टी का बचाव नहीं किया।
सियासत में बढ़ी गर्मी
गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उनके इस कदम के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।
ये भी पढ़े… 7 सांसदों के AAP छोड़ने पर CM का तंज: मान बोले- मसाले अकेले सब्जी नहीं बनाते








