IND vs AFG: पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की नज़रें सीरीज़ पर कब्ज़ा करने के लिए गड़ी हुई हैं। वहीं, अफ़गानिस्तान की बात करें तो उसकी योजना सीरीज़ में वापसी करने की रहेगी। अगर भारत दूसरा वनडे जीत जाता है, तो गिल के इरादे अफ़गानिस्तान को सीरीज़ में व्हाइटवॉश करने के होंगे। इस सीरीज़ में क्या होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
IND vs AFG: क्या अफ़गानिस्तान कर पाएगा वापसी-
पहले वनडे में अफ़गानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम के लिए सबसे अहम भूमिका रहमानुल्लाह गुरबाज ने निभाई। उनकी शतकीय पारी की बदौलत ही अफ़गानिस्तान ने पहले वनडे में 194 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन गेंदबाज़ी क्रम में विविधता न होने के कारण अफ़गानिस्तान यह मैच हार गया। अब देखने वाली बात यह है कि अफ़गानिस्तान दूसरे वनडे में वापसी कर पाएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।
IND vs AFG: भारत बनाम अफ़गानिस्तान दूसरा वनडे मैच कब और कहाँ खेला जाएगा-
भारत बनाम अफ़गानिस्तान वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस समय शुरू होगा मैच-
भारत बनाम अफ़गानिस्तान वनडे सीरीज़ का दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम-
मैच देखने आए दर्शकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। हालांकि, शाम के समय मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत को संभावित प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा
शुभमन गिल (कप्तान)
ईशान किशन (विकेटकीपर)
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल
हार्दिक पांड्या
नितीश कुमार रेड्डी
वाशिंगटन सुंदर
हर्ष दुबे
अर्शदीप सिंह
गुरनूर बरार / कुलदीप यादव
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन-
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर)
इब्राहिम जादरान
सिद्दीकुल्लाह अटल
रहमत शाह
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान)
मोहम्मद नबी
अजमतुल्लाह उमरजई
राशिद खान
जियाउर रहमान
अल्लाह गजनफर
मोहम्मद सलीम
written by – Adarsh Kathane
यह भी पढ़ें- मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला, रूस पर समझौते का दबाव बढ़ा








