Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़े राजनीतिक संकट के बीच मनीष सिसोदिया ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंंद केजरीवाल से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने पार्टी में टूट और इसके संभावित प्रभाव और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की.
आधी रात को अहम बैठक हुई
सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया गुजरात नगर निगम चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने राजकोट गए थे. गुजरात दौरे से लौटने के बाद मनीष सिसोदिया सीधे अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे। करीब आधे घंटे चली इस बैठक में पार्टी में आई दरार, उसके असर और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
Arvind Kejriwal News: राज्यसभा सभापति को चिट्ठी की तैयारी
बैठक के बाद AAP अब कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में है। पार्टी के राज्यसभा व्हिप एनडी गुप्ता से राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के खिलाफ राज्यसभा में चिट्ठी सौंपें कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
तीन नेताओं पर फोकस क्यों?
AAP का कहना है कि ये तीनों नेता सार्वजनिक रूप से भाजपा में शामिल हो चुके हैं, इसलिए इनके खिलाफ दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता की कार्रवाई की जा सकती है। बाकी चार सांसदों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं मानी जा रही है।
Arvind Kejriwal News: संजय सिंह ने पहले ही दिए संकेत
इससे पहले संजय सिंह भी साफ कर चुके हैं कि पार्टी संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत इन नेताओं को अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी।
क्या बढ़ेंगी राघव चड्ढा की मुश्किलें?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या AAP की यह रणनीति राघव चड्ढा और उनके साथियों के लिए मुश्किलें बढ़ाएगी? या फिर दो-तिहाई सांसदों के दावे के चलते उन्हें कानूनी राहत मिल जाएगी? आने वाले दिनों में इस पूरे घटनाक्रम पर राज्यसभा सभापति का फैसला और राजनीतिक समीकरण दोनों ही बेहद अहम रहने वाले हैं।
ये भी पढ़े… राजस्थान और हैदराबाद के बीच जीत के लिए होगी कड़ी टक्कर, सवाई मानसिंह स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच








