Summer Health Tips: देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का असर तेज हो गया है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जो गंभीर और जानलेवा साबित हो सकता है।
शरीर की ठंडक प्रणाली फेल होने पर होता है हीट स्ट्रोक
विशेषज्ञों के अनुसार हीट स्ट्रोक तब होता है, जब शरीर का तापमान अचानक बहुत अधिक बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा रखने की क्षमता खो देता है। नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखें।
Summer Health Tips: बचाव के लिए अपनाएं आसान उपाय
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें। कैफीन और ज्यादा मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।
Summer Health Tips: लक्षण दिखें तो तुरंत करें प्राथमिक उपचार
चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं और शरीर को ठंडा करने के उपाय करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढे़ : गन्ना जूस की मिठास में छिपा हो सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन








