Home » हिमाचल » कांगड़ा देवी मंदिर में स्थानीय दुकानदार की दबंगई, फौजी श्रद्धालु के साथ की बदतमीजी, कैमरे में कैद हुआ वीडियो

कांगड़ा देवी मंदिर में स्थानीय दुकानदार की दबंगई, फौजी श्रद्धालु के साथ की बदतमीजी, कैमरे में कैद हुआ वीडियो

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा देवी मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कांगड़ा देवी मंदिर के परिसर में स्थित दुकानदार द्वारा दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ बदतमीजी की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है  कि किस तरह से दुकानदार श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार कर रहा है।

खबर इंडिया के कैमरे में कैद हुई घटना 

यह पूरी घटना मौके पर मौजूद खबर इंडिया की टीम के कैमरे में कैद हुई, जिसमें स्थिति की गंभीरता साफ झलकती है। जब टीम ने पीड़ित श्रद्धालुओं से बात की, तो सामने आया कि उनमें से एक देश की रक्षा करने वाला एक फौजी है। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि जब एक सैनिक, जो देश की सेवा में समर्पित है, उसे भी मंदिर में सम्मान नहीं मिल पा रहा तो आम श्रद्धालुओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा? हालांकि इस दौरान पड़ोसी दुकानदार ने इंसानियत दिखाते हुए श्रद्धालु और दुकानदार के बीच हुए झगड़े को हाथ जोड़कर शांत कराया।

हैरानी की बात ये है कि इस दौरान मौके पर न तो कोई पुलिसकर्मी मौजूद था और न ही कोई ऐसा जिम्मेदार व्यक्ति, जो स्थिति को शांत कर सके। इससे मंदिर प्रशासन और स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Himachal Pradesh: अन्य बड़े मंदिरों में भी यही हाल 

आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ चुकी हैं। जिसमें ये बड़े शामिल है…

* बांके बिहारी मंदिर में भी श्रद्धालुओं के साथ अव्यवस्था और दुर्व्यवहार के वीडियो सामने आ चुके हैं।
* खाटू श्याम मंदिर में भी भीड़ और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार शिकायतें आती रही हैं।
* वहीं केदारनाथ मंदिर से भी हाल ही में कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी और अव्यवस्था साफ दिखाई दी।

कुंभकर्ण की नींद सोया प्रशासन

ऐसे लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है? भक्त दूर-दूर से लंबी यात्रा कर केवल आस्था और शांति के लिए इन धामों में पहुंचते हैं, लेकिन यदि वहां उन्हें अपमान और अव्यवस्था का सामना करना पड़े, तो यह बेहद चिंताजनक है।

खैर, खबर इंडिया की टीम ऐसे मामलों को लगातार सामने लाकर जिम्मेदारों को जगाने की कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन कोई ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

ये भी पढ़े… हापुड़ में बारात बनी ‘बंधक’, जयमाला के दौरान स्टेज पर गिरा दूल्हा फिर जो हुआ हो गया वायरल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments