Home » नई दिल्ली » IPL मैच के लिए DMRC का बड़ा फैसला, 27 अप्रैल को देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो

IPL मैच के लिए DMRC का बड़ा फैसला, 27 अप्रैल को देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो

Delhi metro: दिल्ली में 27 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने यात्रियों के लिए खास फैसला लिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो की आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव सिर्फ मैच वाले दिन के लिए लागू रहेगा।

Delhi metro: क्या बदली है टाइमिंग

DMRC के अनुसार, अब दिल्ली मेट्रो के सभी प्रमुख रूट्स पर आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ा दी गई है। पहले जहां ट्रेनें तय समय पर बंद हो जाती थीं, वहीं अब 27 अप्रैल को रात 11 बजे से लेकर करीब डेढ़ बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे देर रात स्टेडियम से लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Delhi metro: इस बदलाव को लेकर DMRC ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की है। पोस्ट में बताया गया है कि यह व्यवस्था सिर्फ आईपीएल मैच वाले दिन के लिए है और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। साथ ही, बदली हुई टाइमिंग का पूरा शेड्यूल भी जारी किया गया है, ताकि लोग पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

 

ये भी पढ़ें: अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर का बयान, ‘4 बच्चे पर्सनल चॉइस’