Scindia’s viral. भीषण गर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अनोखा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि वह गर्मी से बचने के लिए अपनी कार में एसी नहीं चलाते और जेब में प्याज रखकर चलते हैं।
जनसभा में दिखाया जेब से प्याज
शिवपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी जेब से प्याज निकालकर लोगों को दिखाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए वह इस पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल करते हैं।
Scindia’s viral. ‘AC नहीं, पसीने में काम करने की आदत’
उन्होंने कहा कि वह एसी में रहने के आदी नहीं हैं और अपनी गाड़ी में भी एयर कंडीशनर नहीं चलाते। उनके मुताबिक, “जितना पसीना बहता है, उतना ही काम करने में आनंद आता है।”
आयुर्वेदिक तरीके पर जोर
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे पुराने और पारंपरिक ज्ञान से जोड़ते हुए कहा कि आधुनिक समय में लोग नई चीजों पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं, लेकिन आयुर्वेदिक और देसी उपायों को नहीं भूलना चाहिए।
Scindia’s viral. गर्मी से बचाव का दिया ‘नुस्खा’
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मई-जून की 50 डिग्री से ज्यादा गर्मी में भी “सिर पर पट्टा और जेब में प्याज” रखकर काम किया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग इसे देसी ज्ञान बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
दौरे में किए विकास के ऐलान
अपने शिवपुरी-कोलारस दौरे के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अडाणी फाउंडेशन की जैकेट फैक्ट्री का उद्घाटन किया और करीब 2500 करोड़ रुपये के डिफेंस प्रोजेक्ट की घोषणा भी की। कुल मिलाकर, भीषण गर्मी के बीच सिंधिया का यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने पारंपरिक तरीकों को अपनाने की बात कही।
आधुनिक युग में सब ‘डब्बे’ लेकर घूम रहे हैं और संचार मंत्री… pic.twitter.com/K41QYKlDeq
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 26, 2026
ये भी पढ़े… बैरकपुर से पीएम मोदी का बड़ा संदेश – “4 मई के बाद फिर आऊंगा”, क्या है इसके पीछे का प्लान? जाने क्या है वजह…








