Home » मध्य प्रदेश » गुना में फसल खरीद केंद्र पर रिश्वत का खेल!, 700 रुपये लेते कैमरे में कैद सर्वेयर

गुना में फसल खरीद केंद्र पर रिश्वत का खेल!, 700 रुपये लेते कैमरे में कैद सर्वेयर

Mp news: मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फसल खरीद केंद्र पर किसानों से खुलेआम रिश्वत लेने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर सर्वेयर को पैसे लेते देखा जा सकता है। आरोप है कि किसानों से 2000 से 6000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि वीडियो में 700 रुपये लेते हुए भी वह नजर आ रहा है।

कहां का है मामला

यह पूरा मामला पगारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) का बताया जा रहा है। यहां समर्थन मूल्य पर अपनी मसूर की फसल बेचने पहुंचे किसानों को कथित तौर पर बिना रिश्वत दिए माल पास नहीं किया जा रहा। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Mp news: “पैसे दो, नहीं तो माल रिजेक्ट”

ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। उनका आरोप है कि केंद्र पर तैनात सर्वेयर वीरेंद्र यादव हर ट्रॉली से 2000 से 6000 रुपये तक की मांग करता है। किसानों को साफ तौर पर धमकी दी जाती है कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनका माल रिजेक्ट कर दिया जाएगा। वहीं जो किसान पैसे दे देते हैं, उनका खराब माल भी पास हो जाता है।

Mp news: वीडियो हुआ वायरल

सुरेंद्र धाकड़ ने इस अवैध वसूली का वीडियो भी बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि 65 क्विंटल मसूर को पास कराने के लिए उनसे 3000 रुपये की रिश्वत ली गई। उनका कहना है कि यह सिर्फ उनका मामला नहीं, बल्कि हर किसान इसी तरह की वसूली का शिकार हो रहा है।

किसानों का फूटा गुस्सा

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि अन्नदाता के साथ इस तरह की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

FIR और कार्रवाई की मांग

Mp news: पीड़ित किसानों ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी से मांग की है कि आरोपी सर्वेयर के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए और उसे सेवा से हटाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

ये भी पढ़े: लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 5 नए जिलों को मंजूरी, अब कुल संख्या 7

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments