Breaking News
Home » अंतरराष्ट्रीय » पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं ईरानी सांसद का बड़ा दावा

पाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं ईरानी सांसद का बड़ा दावा

Pakistan Mediation:
Pakistan Mediation:

Pakistan Mediation: ईरान और अमेरिका के बीच जारी बातचीत में कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर सवाल उठाए हैं। रेजई ने कहा कि पाकिस्तान दोस्त जरूर है, लेकिन वह निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं माना जा सकता, क्योंकि वह अक्सर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है।

अराघची की दौड़भाग से बढ़ी कूटनीतिक हलचल

अब्बास अराघची ने 24 घंटे के भीतर दो बार इस्लामाबाद का दौरा किया और शहबाज शरीफ व आसिम मुनीर से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने मस्कट में हैथम बिन तारिक से भी बातचीत की, जिससे संकेत मिलते हैं कि ईरान कूटनीतिक रास्ते तलाश रहा है।

Pakistan Mediation: ट्रम्प की चेतावनी, 3 दिन का अल्टीमेटम

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके पास युद्ध खत्म करने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है। उन्होंने दावा किया कि अगर ईरान तेल निर्यात नहीं कर पाया, तो उसकी पाइपलाइन पर दबाव बढ़ेगा और गंभीर तकनीकी नुकसान हो सकता है।

Pakistan Mediation: वैश्विक स्तर पर बढ़ता असर, तेल कीमतों में उछाल

मिडिल ईस्ट संकट का असर वैश्विक बाजार पर दिखने लगा है। गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक साल के अंत तक कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। अगर हालात और बिगड़ते हैं तो यह 100 डॉलर के पार भी जा सकती है, जिससे महंगाई और आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका है।

सुरक्षा और शिपिंग पर असर, भारत भी सतर्क

ईरानी कोस्ट गार्ड ने ओमान के पास एक टैंकर पर चेतावनी फायरिंग की, जिसमें 12 भारतीय क्रू मौजूद थे। भारत सरकार ने बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढे़ : बंगाल में बढ़ी चुनावी हिंसा: हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, पत्थरबाजी में घायल