Home » एक्सक्लूसिव » ‘एक बंदर पकड़ो, 600 रुपये पाओ’: महाराष्ट्र में लॉन्च हुई अनोखी स्कीम, जानिए पूरा मिशन

‘एक बंदर पकड़ो, 600 रुपये पाओ’: महाराष्ट्र में लॉन्च हुई अनोखी स्कीम, जानिए पूरा मिशन

Maharashtra Monkey Plan:

Maharashtra Monkey Plan: महाराष्ट्र में इंसानों और बंदरों के बीच बढ़ते टकराव को देखते हुए राज्य सरकार ने नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अब किसी भी व्यक्ति को बंदर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने पर 600 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

बढ़ते हमलों और फसलों के नुकसान से चिंता

पिछले कुछ समय में बंदरों के हमलों, फसलों के नुकसान और सार्वजनिक जगहों पर उत्पात की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन हालातों ने गांव और शहर दोनों जगह लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Maharashtra Monkey Plan: 300 से बढ़ाकर 600 रुपये किया गया इनाम

वन विभाग के अनुसार पहले बंदरों को पकड़ने पर 300 रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे ज्यादा लोग इस अभियान में शामिल होंगे और समस्या पर तेजी से नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Maharashtra Monkey Plan: सुरक्षित पकड़ और जंगल में छोड़े जाएंगे बंदर

योजना के तहत बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाएगा, उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और फिर उन्हें मानव बस्तियों से दूर जंगलों में छोड़ा जाएगा। पूरी प्रक्रिया की निगरानी वन विभाग करेगा ताकि जानवरों को कोई नुकसान न पहुंचे।

 22 अप्रैल से लागू, पारदर्शिता पर जोर

यह योजना 22 अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई है। सरकार ने साफ किया है कि इस अभियान में सुरक्षा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि इंसान और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रह सकें।

यह भी पढे़ : एमपी में दूल्हे ने सगाई से लौटाया 50 लाख का दहेज जानिए यह था पूरा मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments