Home » हिमाचल » हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर खाई में गिरी कार, आग लगने से 4 लोगों के जिंदा जलने की आशंका

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर खाई में गिरी कार, आग लगने से 4 लोगों के जिंदा जलने की आशंका

Himachal accident: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। चिंतपूर्णी के भरवाईं इलाके में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कार सवार चार लोगों के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, भरवाईं क्षेत्र में एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गिरते ही कार में आग लग गई, जिससे अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि कार पंजाब के लुधियाना नंबर की थी, हालांकि अभी तक किसी भी यात्री की पहचान नहीं हो सकी है।

Himachal accident: श्रद्धालुओं की बताई जा रही है कार

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह कार श्रद्धालुओं की थी और उसमें चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयराम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

Himachal accident: ब्लैक स्पॉट बना हादसे की वजह?

जहां यह हादसा हुआ, उस जगह को स्थानीय लोग पहले से ही ब्लैक स्पॉट बताते हैं। बताया जा रहा है कि सड़क का एक हिस्सा टूटा हुआ है और उसके ठीक नीचे गहरी खाई है, जिससे यहां हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है।

टायर फटने से बिगड़ा संतुलन

Himachal accident: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार का टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सीधे खाई में जा गिरी और फिर उसमें आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

 

यह भी पढे़: दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो, सिस्टम सुरक्षा पर बड़े सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments