Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी।
बाधित हुई सुनवाई, स्क्रीन पर आया हैकिंग का मैसेज
अश्लील वीडियो चलने के बाद तुरंत सुनवाई रोक दी गई, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा शुरू होने पर फिर वही वीडियो चलने लगा। इसके साथ ही स्क्रीन पर “आपका सिस्टम हैक हो गया है” का संदेश भी दिखाई दिया, जिससे साइबर हमले की आशंका जताई जा रही है।
Delhi High Court: अकाउंट हैक होने का दावा
वर्चुअल सुनवाई में जुड़े एक व्यक्ति क्षितिजीत सिंह ने दावा किया कि उनका अकाउंट अमेरिका से हैक किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो कैसे चला।
वर्चुअल सुनवाई के बीच चला अश्लील वीडियो,
पूरा मामला यहां पढ़े… https://t.co/IFewLBG5B6
— Khabar India ख़बर इंडिया (@_KhabarIndia) April 29, 2026
Delhi High Court: IFSO यूनिट को सौंपी गई जांच
मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है, जो इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान 100 से ज्यादा जनहित याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी, उसी दौरान यह घटना सामने आई।
चीफ जस्टिस के निर्देश, रिकॉर्डिंग पर सख्ती
चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग नियमों के खिलाफ है और यदि किसी ने ऐसा किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
इससे पहले भी कई अदालतों में वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील कंटेंट या तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा पर सवाल उठे हैं।
दखल खबर इंडिया
यह घटना केवल एक तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर चेतावनी है। वर्चुअल सुनवाई ने न्याय तक पहुंच आसान जरूर बनाई है, लेकिन इसके साथ साइबर जोखिम भी तेजी से बढ़े हैं। अदालत जैसी संवेदनशील संस्था में इस तरह की चूक न केवल गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि सिस्टम की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती है।
यह भी पढे़ : देश में मौसम का डबल अटैक: कहीं 46°C की भीषण गर्मी, तो कहीं आंधी-बारिश और ओलावृष्टि; IMD का बड़ा अलर्ट








