West bengal elections: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर आए अलग-अलग एग्जिट पोल्स ने इस बार मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। ‘Poll of Polls’ के आंकड़े बताते हैं कि BJP और TMC के बीच सीधी और कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नतीजों से पहले ही सियासी पारा हाई है और दोनों दल जीत के दावे कर रहे हैं।
एग्जिट पोल्स में बंटी तस्वीर
अब तक सामने आए 5 बड़े एग्जिट पोल्स में से 4 में BJP को बढ़त दिखाई गई है, जबकि 1 में TMC आगे नजर आ रही है। यानी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है और हर सर्वे अलग कहानी बता रहा है। MATRIZE के मुताबिक BJP को 146-161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि TMC 125-140 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं PEOPLE’S PULSE ने TMC को भारी बढ़त देते हुए 177-187 सीटों का अनुमान जताया है। P-MARQ और Poll Diary जैसे सर्वे BJP को आगे दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 150+ सीटों तक पहुंचती नजर आ रही है। चाणक्या स्ट्रेटजी के आंकड़े भी BJP के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं।
West bengal elections: ‘Poll of Polls’ में कौन आगे?
सभी सर्वे का औसत निकालें तो तस्वीर और भी दिलचस्प हो जाती है। ‘Poll of Polls’ के अनुसार: BJP: 141-149 सीटें, TMC+: 134-142 सीटें, अन्य: 4-8 सीटें, यानी BJP को हल्की बढ़त जरूर है, लेकिन ये बढ़त इतनी कम है कि जरा सा वोट स्विंग पूरा खेल बदल सकता है।
4 मई को होगा असली फैसला
West bengal elections: ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सभी आंकड़े सिर्फ एग्जिट पोल्स पर आधारित हैं। असली नतीजे 4 मई को मतगणना के बाद ही सामने आएंगे। तब पता चलेगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया।
यह भी पढे़: अमेरिका की नाकेबंदी से घुटने लगा ईरान! तेल रखने की जगह खत्म, प्रोडक्शन पर बड़ी मार








