Home » उत्तर प्रदेश » सिपाही की पत्नी को DGP राजीव कृष्ण ने सौंपा 1.50 करोड़ का चेक, जानें क्या है मामला…

सिपाही की पत्नी को DGP राजीव कृष्ण ने सौंपा 1.50 करोड़ का चेक, जानें क्या है मामला…

जीआरपी सिपाही को डीजीपी ने दी 1.5 करोड़ की मदद

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए आरक्षी आकाश सिंह के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। इस पहल के तहत डीजीपी राजीव कृष्ण ने आरक्षी की पत्नी को 1.50 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली है।

बहादुरी के दौरान हुआ हादसा

यह घटना गोण्डा जीआरपी थाना क्षेत्र की है, जहां रात्रि ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। उसे पकड़ने के लिए आरक्षी आकाश सिंह ने तत्परता और साहस दिखाते हुए उसका पीछा किया। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

UP News: पहले भी मिला था विभागीय सहयोग

घटना के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरक्षी के इलाज और परिवार की मदद के लिए कदम उठाए। जीआरपी गोरखपुर अनुभाग के पुलिसकर्मियों ने 10.88 लाख रुपये, जबकि जीआरपी लखनऊ अनुभाग ने 5.14 लाख रुपये की सहायता राशि जुटाई। इस तरह पहले ही 16 लाख रुपये से अधिक की मदद परिवार को उपलब्ध कराई जा चुकी थी।

डीजीपी स्तर से बड़ी राहत

अब डीजीपी स्तर से 1.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने से परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत सहारा मिला है। यह कदम न केवल आरक्षी आकाश सिंह के साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कर्मियों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी रहती है।

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नौशाद का योगी की पुलिस ने सही इलाज कर दिया!