Home » अंतरराष्ट्रीय » नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की भिड़ंत, भारतीय पर्यटक की मौत; 3 लोग घायल

नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की भिड़ंत, भारतीय पर्यटक की मौत; 3 लोग घायल

नेपाल में हेलिकॉप्टर हादसा, पायलट भी घायल
नेपाल में हेलिकॉप्टर हादसा, पायलट भी घायल

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक भारतीय पर्यटक की जान चली गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल हो गया। दोनों हेलिकॉप्टर के पायलट भी चोटिल हुए हैं।यह दुर्घटना सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलीपैड पर हुई। उस समय फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर वहां उतरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई।

Nepal Helicopter Crash: अलग-अलग दिशाओं से आ रहे थे हेलिकॉप्टर

नेपाली अधिकारियों के अनुसार, एक हेलिकॉप्टर लुकला से आ रहा था, जबकि दूसरा एवरेस्ट बेस कैंप के पास स्थित गोरक्षेप से लौट रहा था। दोनों हेलिकॉप्टर अलग-अलग दिशाओं से आकर एक ही हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।शुरुआती जानकारी में आशंका जताई गई है कि हेलीपैड पर बर्फ जमी होने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर भिड़े
नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर भिड़े
भारतीय पर्यटक की मौत, घायल को काठमांडू भेजा

सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तामांग के मुताबिक, फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बालारामारामाडु की हादसे में मौत हो गई। इसी हेलिकॉप्टर में न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्ण पटेल भी मौजूद थे। वे भारतीय मूल के हैं और इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।शैलेश को प्रभु हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दोनों हेलिकॉप्टर के पायलटों को भी उपचार के लिए काठमांडू ले जाया गया है। मृतक भारतीय पर्यटक का शव लुकला के अस्पताल में रखा गया है।

नेपाल हेलिकॉप्टर हादसे में भारतीय पर्यटक की मौत
नेपाल हेलिकॉप्टर हादसे में भारतीय पर्यटक की मौत
Nepal Helicopter Crash: पुलिस कर रही हादसे की जांच

यह दुर्घटना खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में हुई। फेरीचे एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित है। यहां आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे के समय दोनों हेलिकॉप्टर में कुल कितने यात्री सवार थे और उनके बीच टक्कर किस वजह से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।