Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, 2 मई को फिर डाले जाएंगे वोट

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, 2 मई को फिर डाले जाएंगे वोट

West bengal: पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। चुनाव आयोग ने राज्य के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का ऐलान किया है। यह पुनर्मतदान 2 मई को कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथों पर गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर इन बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया है।

West bengal: इनमें मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथ और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथ शामिल हैं। आयोग ने साफ किया है कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

West bengal: इन बूथों पर होगा पुनर्मतदान:

मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत: 46- उत्तर येअरपुर एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2), 126- नजरा एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1), 127- नजरा एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2), 128- देउला एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1), 142- घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा (कमरा नं. 2), 214- एकतारा मालय एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1), 215- एकतारा मालय एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2), 216- एकतारा मालय धोड़ा एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1), 230- बाहिरपुर कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1), 231- बाहिरपुर कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2) 232- बाहिरपुर कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 3), डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी इसी दिन दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि इस बार मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

 

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज, 3 से 5 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments