Home » पश्चिम बंगाल » मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में बड़ा बवाल, तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच भिड़ंत से बढ़ा तनाव

मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में बड़ा बवाल, तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच भिड़ंत से बढ़ा तनाव

बिधाननगर में मतगणना के दौरान बड़ा हंगामा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में रविवार को एक मतगणना केंद्र के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के मुताबिक, यहां तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच हल्की झड़प हुई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद माहौल गरमा गया और दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे झड़प में बदल गई।

केंद्रीय बल और पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ते ही बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भी भीड़ को हटाकर हालात को काबू में किया। बाद में दोनों दलों के समर्थकों को अलग कर बैरिकेड्स लगा दिए गए।

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने अपने कैंप में पार्टी के झंडे लगाए, जिससे विवाद शुरू हुआ। वहीं टीएमसी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने उन पर लाठीचार्ज किया। हालांकि पुलिस और केंद्रीय बलों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।

West Bengal News: बिधाननगर में मतगणना के दौरान बड़ा हंगामा
बिधाननगर में मतगणना के दौरान बड़ा हंगामा

West Bengal News: सुरक्षा कड़ी, नए सख्त नियम लागू

स्ट्रॉन्ग रूम और अन्य मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने मतगणना के दिन पटाखे फोड़ने और विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, सोमवार को 77 केंद्रों पर 293 सीटों की मतगणना होगी, जबकि फलता क्षेत्र में पुनर्मतदान के कारण वहां गिनती नहीं होगी।

टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एजेंटों को निर्देश दिया है कि जहां भाजपा 500–700 वोटों से आगे हो, वहां तुरंत पुनर्गणना की मांग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी एजेंट रात में लॉज या होटल में रुकें और समय पर केंद्र पहुंचें।

ये भी पढ़ें…दिल्ली के शाहदरा में 4 मंजिला इमारत में आग, 9 की मौत, 10-15 लोग बचाए गए, एसी ब्लास्ट की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments