Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के साथ सियासी तस्वीर तेजी से साफ होती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है, लेकिन कई सीटों पर बीजेपी की मजबूत बढ़त ने चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। एग्जिट पोल में जताए गए अनुमान अब आंशिक रूप से सही साबित होते दिख रहे हैं।
फैक्टर 1: ‘मछली-भात’ की राजनीति पर बीजेपी का पलटवार
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार में आरोप लगाया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो ‘माछे-भाते बंगाली’ (मछली और चावल खाने वाले बंगाली) की पहचान खत्म कर देगी और शाकाहारी संस्कृति थोप देगी. बीजेपी ने इस हमले को बंगाल की ‘शाक्त परंपरा’ से जोड़कर काउंटर किया, जहां मछली को ‘महाप्रसाद’ का दर्जा दिया जाता है. अनुराग ठाकुर जैसे बीजेपी के बड़े नेताओं ने सार्वजनिक रूप से मछली-चावल खाकर यह संदेश दिया कि बीजेपी का हिंदुत्व बंगाल की थाली और संस्कृति के बिल्कुल अनुकूल है। पार्टी ने यह संदेश दिया कि उसका एजेंडा स्थानीय परंपराओं के खिलाफ नहीं है।
Election Results 2026: फैक्टर 2: सांस्कृतिक नैरेटिव की सीधी लड़ाई
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जैसे नेताओं ने इसे ‘काली बनाम काबा’ की सीधी लड़ाई में बदल दिया. बीजेपी ने कहा कि TMC का दिल काबा-मदीना में हो सकता है, लेकिन बंगाल के दिल में केवल मां काली और मां दुर्गा बसती हैं. बीजेपी ने हिंदी पट्टी के अपने ‘जय श्री राम’ नारे को बंगाल में जानबूझकर ‘जय मां काली’ से जोड़कर खुद को बंगाली अस्मिता के और करीब लाने की कोशिश की.
फैक्टर 3: महिला वोट बैंक पर फोकस
टीएमसी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के मुकाबले बीजेपी ने महिलाओं को अधिक आर्थिक सहायता और सुरक्षा का वादा किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लेकर किए गए वादों ने महिला वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश की।
Election Results 2026: फैक्टर 4: मतदाता सूची संशोधन को चुनावी मुद्दा बनाना
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटने को बीजेपी ने ‘शुद्धिकरण अभियान’ के रूप में पेश किया। इससे पार्टी ने अपने समर्थकों को मजबूत संदेश दिया और इसे चुनावी रणनीति में बदल दिया।
फैक्टर 5: संगठन और माइक्रो-मैनेजमेंट
बीजेपी ने इस बार बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति अपनाई। ‘पन्ना प्रमुख’ मॉडल और डेटा आधारित प्लानिंग के जरिए हर वोटर तक पहुंचने की कोशिश की गई। अमित शाह का लंबा कैंपेन और ग्राउंड लेवल मैनेजमेंट इस रणनीति का अहम हिस्सा रहा। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और संगठनात्मक रणनीतियों का भी मुकाबला बन गया है। अब अंतिम नतीजे तय करेंगे कि ममता बनर्जी अपनी सत्ता बरकरार रख पाएंगी या बीजेपी पहली बार राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी।
ये भी पढ़े… ‘बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला’, वायरल हुआ PM मोदी का पुराना बयान








