Home » राजनीति » AIADMK में बगावत! पलानीस्वामी ने 17 जिला सचिवों समेत कई नेताओं को हटाया

AIADMK में बगावत! पलानीस्वामी ने 17 जिला सचिवों समेत कई नेताओं को हटाया

Tamilnadu news: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एआईएडीएमके प्रमुख Edappadi K. Palaniswami यानी ईपीएस ने पार्टी के कई बड़े नेताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी वेलुमणि और सीवे षणमुगम समेत 17 जिला सचिवों को उनके पदों से हटा दिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब एआईएडीएमके के कई विधायकों ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान C. Joseph Vijay की टीवीके सरकार का समर्थन किया।

विजय सरकार को मिला बागी विधायकों का साथ

बुधवार को मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने विधानसभा में 144 विधायकों के समर्थन के साथ बहुमत साबित कर दिया। सरकार को बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी, लेकिन एआईएडीएमके के करीब 25 विधायक पार्टी लाइन से अलग जाकर विजय सरकार के समर्थन में वोटिंग करते नजर आए। इन बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे सीवे षणमुगम ने पहले ही पार्टी में किसी भी तरह की टूट से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि एआईएडीएमके में कोई विभाजन नहीं है और पार्टी की भविष्य की रणनीति तय करने के लिए जल्द आम परिषद की बैठक बुलानी चाहिए।

Tamilnadu news: “मैंने विश्वासघात नहीं किया”: सीवे षणमुगम

पार्टी से हटाए जाने के बाद सीवे षणमुगम ने ईपीएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ कोई विश्वासघात नहीं किया है। उनके मुताबिक एआईएडीएमके का मूल सिद्धांत डीएमके का विरोध करना रहा है और पिछले 50 वर्षों से पार्टी इसी विचारधारा पर लड़ती आई है। षणमुगम ने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री बनने की राजनीति में पार्टी नेतृत्व ने अपने मूल सिद्धांतों को ही भुला दिया।

Tamilnadu news: आखिर AIADMK विधायकों ने विजय सरकार का समर्थन क्यों किया?

सीवे षणमुगम ने दावा किया कि एआईएडीएमके और टीवीके की विचारधारा कई मुद्दों पर समान है। उन्होंने कहा कि दोनों दल डीएमके को “बुराई की ताकत” मानते हैं और इसी वजह से पार्टी के एक वर्ग ने विश्वास मत के दौरान विजय सरकार का समर्थन किया।

तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ सकती है हलचल

Tamilnadu news: एआईएडीएमके के भीतर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब पार्टी में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर तब जब विजय की टीवीके तेजी से अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करती नजर रही है।

 

ये भी पढ़ें: ईंधन संकट के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब हफ्ते में एक दिन रहेगा ‘No Vehicle Day’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments