Home » पश्चिम बंगाल » West Bengal election results: जय श्रीराम की गूंज के बीच ममता बनर्जी को जीत की उम्मीदें, कार्यकर्ताओं से कहा मैदान न छोड़ें

West Bengal election results: जय श्रीराम की गूंज के बीच ममता बनर्जी को जीत की उम्मीदें, कार्यकर्ताओं से कहा मैदान न छोड़ें

West Bengal election results: जय श्रीराम की गूंज के बीच ममता बनर्जी को जीत की उम्मीदें, कार्यकर्ताओं से कहा मैदान न छोड़े
West Bengal election results: पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक की मतगणना के अनुसार भाजपा 192 सीटों पर आगे है। राज्य में भगवा लहर चल रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी हिस्सों में भाजपा की लहर चल रही है। राज्य के भाजपा कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं,  दिल्ली में जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मैदान में डटें रहें, यह शुरुआती रुझान हैं। अभी पासा पलट सकता है।

टीएमसी की हालत खराब

ममता बनर्जी को जीत की उम्मीदें बनी हुई हैं। उन्हें लगता है कि आखिरी दौर तक की मतगणना में बडा उलटफेर हो सकता है।इसी उम्मीद में वे  सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची थीं, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी गई। हालांकि ममता बनर्जी भवानीपुर में आगे चल रही हैं, लेकिन राज्य में उनके प्रत्याशियों की स्थिति खराब है।293 सीटों पर जारी गिनती के बीच ऐसे चार जिले सामने आए हैं, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का खाता तक नहीं खुलता दिख रहा है। जिन चार जिलों में टीएमसी का खाता तक खुलता नहीं दिख रहे हैं, उसमें उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जबकि दक्षिण बंगाल के झारग्राम और पश्चिम बर्धमान शामिल हैं।
झारग्राम जिले की चार विधानसभा सीटों पर रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इन सीटों में नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम, और बिनपुर (एसटी) शामिल हैं।
झारग्राम इलाका आदिवासी बहुल जंगलमहल क्षेत्र का हिस्सा है, जो कभी माकपा का गढ़ रहा, लेकिन 2011 के बाद यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत आधार बन गया था। लेफ्ट फ्रंट के अंतिम वर्षों में यह इलाका माओवादी गतिविधियों के लिए भी जाना जाता था।
अलीपुरद्वार जिले की पांच सीटों पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इनमें कुमारग्राम (एसटी), कालचिनी (एसटी), अलीपुरद्वार, फलाकाटा (एससी) और मदारीहाट (एसटी) शामिल हैं।
इसी तरह जलपाईगुड़ी जिले की सात सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इनमें धुपगुड़ी (एससी), मयनागुड़ी (एससी), जलपाईगुड़ी (एससी), राजगंज (एससी), डाबग्राम-फुलबाड़ी, माल (एसटी) और नागराकाटा (एसटी) शामिल हैं।

पश्चिम बर्धमान जिले की सात सीटों (पांडाबेश्वर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम, रानीगंज, जमुरिया, आसनसोल दक्षिण और आसनसोल उत्तर) पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। खास तौर पर आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की मौजूदा विधायक और फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा पॉल लीड कर रही हैं। पश्चिम बर्धमान कोयला खनन और स्टील उद्योग के लिए जाना जाता है।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दावा किया था कि इस बार पश्चिम बंगाल में कई जिले ऐसे होंगे, जहां तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। शुरुआती रुझान इसी ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं।

 West Bengal election results:  भाजपा में जश्न

 राज्य भाजपा मेें जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता मई माह में होली खेल रहे हैं। जय श्रीराम के नारे गूंज रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को मिठाई खिला रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपस्या और कार्यकर्ताओं की मेहनत बता रहे हैं। पार्टी के नेता कह रहे हैं कि यह भाजपा के विचार और काम की जीत है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments