Home » पश्चिम बंगाल » आसनसोल में मतगणना के बीच हिंसा, काउंटिंग सेंटर पर बवाल मतगणना के दौरान बढ़ा तनाव

आसनसोल में मतगणना के बीच हिंसा, काउंटिंग सेंटर पर बवाल मतगणना के दौरान बढ़ा तनाव

BENGAL RESULT 2026: आसनसोल में विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान माहौल अचानक हिंसक हो गया। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर पर पोलिंग एजेंटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आई।

तोड़फोड़ और लाठीचार्ज

विवाद बढ़ने के बाद उपद्रवियों ने कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया।

BENGAL RESULT 2026: पुलिस का बयान और कार्रवाई

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के अनुसार, उपद्रवियों ने एक राजनीतिक दल के कैंप को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया को किसी भी हाल में बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

घटना के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, रुझानों में भाजपा की बढ़त के कारण सियासी तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे ऐसे टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़े… बंगाल में BJP का सेलिब्रेशन मोड! कोलकाता में कमला भोग और झालमुड़ी से मनाई जीत की खुशी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments