Home » केरल » केरल में आरजेडी का ऐतिहासिक आगाज कन्नूर की कूत्तुपरम्बा सीट पर पहली जीत

केरल में आरजेडी का ऐतिहासिक आगाज कन्नूर की कूत्तुपरम्बा सीट पर पहली जीत

RJD Kerala Victory:

RJD Kerala Victory: केरल विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इतिहास रच दिया है। कन्नूर जिले की कूत्तुपरम्बा सीट से आरजेडी उम्मीदवार पीके प्रवीण ने जीत हासिल कर राज्य में पार्टी का खाता खोल दिया है। केरल में पहली बार आरजेडी ने जीत दर्ज की है और यह सफलता ऐसे समय आई है जब पार्टी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी थी। इस जीत के बाद आरजेडी खेमे में उत्साह का माहौल है और इसे दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

कूत्तुपरम्बा में कांटे की टक्कर, मुस्लिम लीग को मात

कन्नूर की कूत्तुपरम्बा सीट पर मुकाबला बेहद करीबी रहा। पीके प्रवीण ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की उम्मीदवार जयंती राजन को कड़े संघर्ष में हराया। प्रवीण को 70,448 वोट मिले, जबकि जयंती राजन को 69,162 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर मात्र 1,286 वोट रहा, जो इस सीट पर मुकाबले की तीव्रता को दर्शाता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार शिजीलाल 22,195 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

RJD Kerala Victory: पीके प्रवीण की प्रोफाइल

चुनावी हलफनामे के अनुसार पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं और उन्होंने अन्नामलाई विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और एम.फिल की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास 1.33 करोड़ रुपये की चल और 2.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। करीब 15 लाख रुपये की देनदारी के बावजूद उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी शिक्षा और साफ छवि ने मतदाताओं के बीच विश्वास बनाने में अहम भूमिका निभाई।

RJD Kerala Victory: यूडीएफ आगे, एलडीएफ को झटका

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) राज्य में बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 42 सीटें जीत चुकी है और 21 पर आगे है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) 20 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि IUML 9 सीटें जीतकर 13 पर आगे है। इसके अलावा CPI को 5 और केरल कांग्रेस को 6 सीटों पर सफलता मिली है। BJP को एक सीट पर जीत मिली है और वह 2 सीटों पर आगे है, जबकि RSP ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढे़ : केरल में लेफ्ट का अंत: 49 साल में पहली बार देश में कहीं नहीं बची वामपंथी सरकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments