Astro Remedies For Money: छोटी लगने वाली आदतें बन जाती हैं आर्थिक संकट की वजह, समय और दिन का ध्यान रखना बेहद जरूरीहर इंसान चाहता है कि उसके जीवन में पैसा आए और बना भी रहे, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद धन टिकता नहीं है। महीने की शुरुआत में जेब भरी होती है और कुछ ही दिनों में खाली हो जाती है। ऐसे में लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि गलती कहां हो रही है। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें ही धन के प्रवाह को प्रभावित करती हैं। अंशुल त्रिपाठी के अनुसार, ये छोटी दिखने वाली गलतियां आर्थिक अस्थिरता का बड़ा कारण बनती हैं।
मंगलवार को उधार लेना बढ़ा सकता है कर्ज का बोझ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जिसे ऋण और विवाद का कारक माना जाता है। इस दिन यदि कोई व्यक्ति कर्ज लेता है या आर्थिक समझौता करता है, तो वह लंबे समय तक बोझ बना रह सकता है। इससे मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव दोनों बढ़ते हैं। इसलिए इस दिन लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है।
Astro Remedies For Money: शुक्रवार को न दे पैसा
शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है और इसे धन व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन किसी को उधार देना या बड़ी रकम खर्च करना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे घर की बरकत कम होती है। जरूरत न हो तो शुक्रवार को आर्थिक लेन-देन टालना बेहतर होता है।
Astro Remedies For Money: शाम और रात में लेन-देन से रुक सकता है धन प्रवाह
शाम का समय सकारात्मक ऊर्जा और शांति का समय माना जाता है। इसी समय घर में दीपक जलाकर पूजा की जाती है। अगर इस समय या रात में पैसा दिया जाता है, तो माना जाता है कि घर की समृद्धि बाहर चली जाती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि सभी जरूरी भुगतान दिन के समय ही पूरे कर लिए जाएं।
क्या करें ताकि पैसा टिके?
ज्योतिष के अनुसार, यदि आप इन गलतियों से बचते हैं और अपने लेन-देन के समय का ध्यान रखते हैं, तो आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। सुबह के समय देवी लक्ष्मी का स्मरण करना, सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना और अनुशासित वित्तीय आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है।
यह भी पढे़ : बुध ग्रह का अस्त होना अशुभ संकेत: इन राशियों पर बढ़ेगा संकट, जानें असर और उपाय








