Home » मध्य प्रदेश » बैतूल में दर्दनाक घटना: आटे की लोई में छिपे विस्फोटक से 3 गायों की मौत, 11 घायल

बैतूल में दर्दनाक घटना: आटे की लोई में छिपे विस्फोटक से 3 गायों की मौत, 11 घायल

Betul cow blast incident:

Betul cow blast incident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आटे की लोई में छिपाए गए विस्फोटक को खाने से 3 गायों की मौत हो गई, जबकि 11 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाहपुर के कोयलारी गांव (पंचायत कछार) की है, जहां तालाब के पास पानी पीने पहुंचे गोवंश इस हादसे का शिकार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के पास रखे आटे जैसे दिखने वाले संदिग्ध पदार्थ को खाते ही जोरदार धमाके हुए। विस्फोट इतना भयानक था कि कई गायों के मुंह और जबड़े बुरी तरह फट गए। कुछ गोवंश के जबड़े पूरी तरह अलग हो गए, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आटे की लोई में छिपाया गया था विस्फोटक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोटक सामग्री को आटे की लोई के रूप में छिपाकर रखा गया था। इसी वजह से गोवंश उसे चारा समझकर खा बैठे और हादसा हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

Betul cow blast incident: घायल गोवंश की हालत गंभीर

घटना में घायल गोवंश के मुंह और जबड़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचकर इलाज में जुटी है। हालांकि कई गोवंश की हालत ऐसी है कि वे भविष्य में भोजन करने में सक्षम नहीं रह पाएंगे।

Betul cow blast incident: बम स्क्वॉड जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार यह विस्फोटक देसी “सुअर मार बम” जैसा प्रतीत हो रहा है। मामले की पुष्टि के लिए नर्मदापुरम से बम स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढे़ : हार के बाद ममता बौखलाई बोली इस्तीफा नहीं दूंगी हम हारे नहीं हराया गया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments