Santan prapti upay: संतान सुख की कामना हर दंपति करता है और इसके लिए लोग चिकित्सा उपचार के साथ-साथ धार्मिक उपायों का भी सहारा लेते हैं। कई मामलों में मेडिकल कारण स्पष्ट हो जाते हैं, लेकिन परंपरागत मान्यताओं के अनुसार कुछ बाधाएं ऐसी भी मानी जाती हैं, जिनका समाधान धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों से जुड़ा होता है।
गणेश पूजा है सबसे प्रभावी उपाय
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संतान प्राप्ति के लिए भगवान गणेश की पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। हिंदू मान्यताओं में गणेश जी को विघ्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता माना गया है, इसलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी आराधना की जाती है। संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों को नियमित रूप से गणेश पूजा और प्रार्थना करने की सलाह दी जाती है।
Santan prapti upay: घर के मुख्य द्वार पर करे गणेश जी की स्थापना
शास्त्रों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर बाल स्वरूप गणेश जी की मूर्ति या चित्र लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे ऐसी जगह लगाया जाना चाहिए जहां घर में प्रवेश करते समय नजर पड़े। यह उपाय मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि के साथ संतान प्राप्ति की कामना से भी जोड़ा जाता है।
Santan prapti upay: मंत्र जाप का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं में मंत्र जाप को विशेष प्रभावी माना गया है। दंपतियों को प्रतिदिन गणेश जी के 108 नामों का स्मरण करने के साथ-साथ “संतान गणपत्ये नमः, गर्भदोषहरो नमः, पुत्र पौत्राय नमः” मंत्र का नियमित जाप करने की सलाह दी जाती है। यह साधना श्रद्धा और नियमितता के साथ करने पर फलदायी मानी जाती है।
तीन महीने तक करे यह विशेष उपाय
ज्योतिषाचार्य के अनुसार संतान प्राप्ति के लिए तीन महीने तक विशेष उपाय किए जा सकते हैं। पहले महीने भोजन के बाद पीले रंग की मिठाई का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दूसरे महीने पति-पत्नी को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। तीसरे महीने में अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, पीले फल, मिठाई और धन का दान करना शुभ माना जाता है।
यह भी पढे़ : बुध ग्रह का अस्त होना अशुभ संकेत: इन राशियों पर बढ़ेगा संकट, जानें असर और उपाय








