Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर-दिल्ली रूट की समर स्पेशल ट्रेनों में बड़ी राहत, यात्रियों को मिल रही कन्फर्म सीटें, अभी भी कई बर्थ खाली

गोरखपुर-दिल्ली रूट की समर स्पेशल ट्रेनों में बड़ी राहत, यात्रियों को मिल रही कन्फर्म सीटें, अभी भी कई बर्थ खाली

Railway Update: गोरखपुर से दिल्ली और दूसरे शहरों के लिए चलने वाली चार समर स्पेशल ट्रेनों में अभी काफी सीटें खाली हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार ज्यादा संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।उन्होंने यह भी कहा कि यात्री इन ट्रेनों में आसानी से कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं और बिना परेशानी के यात्रा कर सकते हैं।

गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में सीटें खाली
गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल में सीटें खाली

Railway Update: इन समर स्पेशल ट्रेनों में अभी सीटें खाली हैं

  • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल में 16 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 854 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल में 07 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 437 बर्थ, 14 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 799 बर्थ, 21 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 815 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 39 बर्थ तथा 28 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 829 एवं शयनयान श्रेणी में 179 बर्थ उपलब्ध हैं।

Railway Update

  • 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल में 23 मई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 07 एवं शयनयान श्रेणी में 07 बर्थ, 24 मई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 105
  • एवं शयनयान श्रेणी में 130 बर्थ तथा 25 मई को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 100 एवं शयनयान श्रेणी में 104 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05634 गोरखपुर-नारंगी समर स्पेशल में 29 मई को शयनयान श्रेणी में 164 बर्थ उपलब्ध हैं।

इन ट्रेनों में अभी पर्याप्त बर्थें खाली हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी हो रही है। जो यात्री गर्मी के मौसम में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, वे इन समर स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराकर आराम से सफर कर सकते हैं।

Written by- Rishika Srivastva

ये भी पढ़ें…मोदी सरकार का अहम फैसला, सुप्रीम कोर्ट में 4 नए जज, न्याय प्रक्रिया होगी और तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments