Mumbai metro: मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) स्थित अंडरग्राउंड T2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
टेक्निकल रूम में लगी आग
अधिकारियों के मुताबिक आग स्टेशन के टेक्निकल रूम में करीब 3 बजे लगी। आग लगने के बाद पूरे अंडरग्राउंड स्टेशन में धुआं फैल गया, जिससे एहतियातन मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी गईं।
Mumbai metro: मेट्रो सेवाएं हुईं प्रभावित
इस घटना का असर मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) पर पड़ा। सहार रोड और आरे स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहीं। CSMIA T2 स्टेशन पर कुछ समय तक ट्रेनें नहीं रुकीं, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।
Mumbai metro: दमकल टीम ने तुरंत पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। प्रशासन ने पूरे मामले में तेजी दिखाते हुए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया।
तकनीकी खराबी की आशंका
Mumbai metro: फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।








