Home » नई दिल्ली » दिल्ली में 11 मई से बंद होंगे सरकारी स्कूल, कुछ छात्रों की लगेंगी एक्सट्रा क्लास

दिल्ली में 11 मई से बंद होंगे सरकारी स्कूल, कुछ छात्रों की लगेंगी एक्सट्रा क्लास

Delhi school: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी में गर्मी बढ़ने के बीच शिक्षा विभाग ने समर वेकेशन का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। हालांकि, 9वीं, 10वीं और 12वीं के कुछ छात्रों को छुट्टियों के दौरान भी स्कूल आना होगा। दरअसल, जिन छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत आ रही है या जो किसी विषय में कमजोर हैं, उनके लिए स्कूलों में रेमेडियल यानी एक्सट्रा क्लास लगाई जाएंगी। इन क्लास का मकसद छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाना और कमजोर विषयों को दोबारा समझाना है।

कब तक चलेंगी एक्सट्रा क्लास?

शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक्सट्रा क्लास 11 मई से 23 मई 2026 तक लगेंगी। ये क्लास स्कूल में उपलब्ध टीचिंग स्टाफ और कैंपस के हिसाब से आयोजित की जाएंगी।

Delhi school: सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगी क्लास

रेमेडियल क्लास सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, शिक्षकों की ड्यूटी सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक रहेगी। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में पढ़ाई होती है, वहां अलग-अलग विंग में क्लास लगाई जाएंगी। क्लास का टाइम इस तरह तय किया गया है: पहली क्लास: सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक, दूसरी क्लास: सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक, तीसरी क्लास: सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक।

किन विषयों पर रहेगा ज्यादा फोकस?

Delhi school: शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 और 10 के लिए मैथ और साइंस पर खास ध्यान देने को कहा है। हालांकि, स्कूल के हेड जरूरत के हिसाब से दूसरे विषय भी चुन सकते हैं। वहीं, 12वीं के छात्रों के लिए कौन-से विषय पढ़ाए जाएंगे, इसका फैसला स्कूल प्रशासन छात्रों की जरूरत के मुताबिक करेगा। शिक्षा विभाग ने जारी किए ये जरूरी निर्देश, हर पीरियड एक घंटे का होगा, जरूरतमंद छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, स्कूल यूनिफॉर्म पहनना जरूरी होगा, छात्रों की ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज की जाएगी, रेमेडियल क्लास के लिए पेरेंट्स की सहमति जरूरी होगी। स्कूलों को पहले से टाइमटेबल बनाकर डीडीई को भेजना होगा, छात्रों और अभिभावकों को क्लास की जानकारी देना अनिवार्य होगा, दिल्ली सरकार का कहना है कि इन एक्सट्रा क्लास का उद्देश्य बच्चों की बेसिक समझ मजबूत करना और उनके रिजल्ट में सुधार लाना है।

 

 

ये भी पढ़े: Hormuz Strait पर ईरान का नया दांव! क्या खत्म होने वाला है डॉलर का दबदबा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments