Assam NEW CM: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। वह 12 मई को सुबह 11 बजे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
जेपी नड्डा ने किया नाम का ऐलान
भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमंत बिस्वा सरमा के नाम की घोषणा की। विधायक दल का नेता चुनने के लिए नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक बनाया था।
Assam NEW CM: 12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा देश के करीब 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है.
6 मई को दिया था इस्तीफा
हिमंत बिस्वा सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई सरकार के गठन के बाद वह लगातार दूसरी बार पूर्ण कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।
Assam NEW CM: NDA को मिला भारी बहुमत
4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला। 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं।
2016 से असम में बीजेपी की सरकार
असम में भाजपा पहली बार 2016 में सत्ता में आई थी, जब सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की कमान संभाली थी।लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के साथ भाजपा असम में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है।
ये भी पढ़े… ‘6 रिक्तियां हैं, बाकी दलबदलुओं का क्या होगा?’ योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का हमला








