Home » Breaking News » तमिलनाडु की राजनीति में बवाल! CM बनते ही थलापति विजय के कर्ज वाले बयान पर स्टालिन का पलटवार, शुरू हुआ सियासी संग्राम

तमिलनाडु की राजनीति में बवाल! CM बनते ही थलापति विजय के कर्ज वाले बयान पर स्टालिन का पलटवार, शुरू हुआ सियासी संग्राम

Stalin First Reaction: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर 10 लाख करोड़ रुपये का लोन है. उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके मुखिया एमके स्टालिन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने विजय को शुभकामनाएं भी दी हैं.

‘तुरंत खजाना खाली होने की बात न करें’

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा, “सरकार के पास धन नहीं है, यह कहना तुरंत शुरू न करें। धन है, जरूरत उसे जनता तक पहुंचाने की इच्छाशक्ति और शासन चलाने की क्षमता की है।” उन्होंने कहा कि कोविड, बाढ़ और केंद्र सरकार की उपेक्षा जैसी चुनौतियों के बावजूद उनकी सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं।

Stalin First Reaction: विजय के पहले भाषण पर उठाए सवाल

स्टालिन ने कहा कि विजय ने अपने पहले संबोधन में पिछली सरकार पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ने का आरोप लगाया, जबकि राज्य का ऋण स्तर तय सीमा के भीतर है। उन्होंने कहा कि फरवरी में पेश बजट में तमिलनाडु की वित्तीय स्थिति स्पष्ट की जा चुकी थी।

क्या बिना जानकारी के किए थे वादे?’

एमके स्टालिन ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या आपको तमिलनाडु के बजट की जानकारी नहीं थी? क्या आपने जनता से सिर्फ वादे किए थे? जिन्होंने आपको वोट दिया है, उन्हें निराश मत कीजिए।”

Stalin First Reaction: विजय को दी शासन चलाने की सलाह

स्टालिन ने कहा कि विजय चुनाव के दौरान कहते थे कि वे वही वादे करेंगे जिन्हें पूरा कर सकें। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारी तरह आप भी जल्द ही जनता से किए गए वादों को पूरा करने के तरीके सीख जाएंगे।”

CM बनने के बाद विजय ने किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स और कई नई योजनाओं की घोषणा की थी। इसी दौरान उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति और कर्ज का मुद्दा उठाया था। तमिलनाडु में नई सरकार बनने के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

ये भी पढ़े… रायपुर में आज बेंगलुरु और मुंबई की बड़ी टक्कर, जानें किस टीम के जीतने के ज्यादा चांस

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments