Home » महाराष्ट्र » 1 रुपये किलो प्याज से टूटा किसान, गुस्से में 600 बोरी फसल को लगा दी आग

1 रुपये किलो प्याज से टूटा किसान, गुस्से में 600 बोरी फसल को लगा दी आग

Maharashtra news: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से किसानों की बदहाली की बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां प्याज के गिरते दामों से परेशान एक किसान ने अपनी मेहनत से तैयार की गई पूरी फसल को आग के हवाले कर दिया। किसान का कहना है कि बाजार में प्याज का भाव इतना गिर गया कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया था।

4 एकड़ में की थी प्याज की खेती

धाराशिव जिले के भूम तालुका के टिंटराज गांव के किसान भगवान साबले ने करीब 4 एकड़ जमीन पर प्याज की खेती की थी। इनमें से ढाई एकड़ की फसल पूरी तरह तैयार हो चुकी थी। किसान के मुताबिक बुवाई, सिंचाई, दवाई, मजदूरी और कटाई मिलाकर खेती में करीब 3 से 4 लाख रुपये तक खर्च हो चुके थे। लेकिन जब फसल बेचने का समय आया तो मंडी में प्याज का भाव सिर्फ 1 रुपये किलो तक पहुंच गया। ऐसे में किसान के सामने भारी नुकसान की स्थिति बन गई।

Maharashtra news: मजदूरी का खर्च भी नहीं निकला

भगवान साबले ने बताया कि एक गाड़ी प्याज बेचने पर उन्हें केवल 4 हजार रुपये मिले। इतने कम दाम में मजदूरों और कटाई का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया था। उधर मौसम की मार ने भी किसानों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश की आशंका के चलते रोजाना प्याज को ढंकना और फिर खोलना पड़ रहा था, जिससे अतिरिक्त मेहनत और खर्च बढ़ता जा रहा था। इसी तनाव और नुकसान से परेशान होकर किसान ने अपनी 500 से 600 बोरी प्याज में आग लगा दी।

Maharashtra news: किसान ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

किसान भगवान साबले ने सरकार से मांग की है कि प्याज का न्यूनतम भाव कम से कम 40 रुपये प्रति किलो तय किया जाए, ताकि किसानों को उनकी लागत और मेहनत का सही दाम मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से जली हुई फसल का पंचनामा कर 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मुआवजा देने की मांग भी की है।

फिर उठे किसानों की आय और MSP पर सवाल

Maharashtra news: इस घटना के बाद एक बार फिर किसानों की आय, फसल के सही दाम और कृषि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों का कहना है कि जब फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा तो खेती करना लगातार घाटे का सौदा बनता जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें: MP बना देश का सबसे बड़ा Wildlife Model? मोहन यादव सरकार ने बदली जंगलों की तस्वीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments