Breaking News
Home » बिहार » हथियार लहराने वाले वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

हथियार लहराने वाले वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

Anant Singh News: अनंत सिंह, गायक गुंजन सिंह और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर मामले में मंगलवार को गोपालगंज जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह की अदालत में हुई।

बचाव पक्ष ने क्या दलील दी?

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि कार्यक्रम में डांस करने वाली कलाकार पूरी तरह वस्त्रों से ढकी हुई थी। साथ ही हथियार लहराकर डांस करने वाले लोग दूसरी जगह मौजूद थे, जिनका अनंत सिंह और गुंजन सिंह से कोई लेना-देना नहीं था।

Anant Singh News: ‘वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया’

कोर्ट में यह भी दलील दी गई कि वायरल वीडियो को एडिट करके राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के तहत प्रसारित किया गया है। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत मंजूर करने की मांग की।

एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर हुआ मामला

सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया। अब अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक को लेकर अदालत ने कोई फैसला नहीं दिया है और आदेश सुरक्षित रखा है।

Anant Singh News: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में 2 और 3 मई को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान डांस और हथियार लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

एफएसएल जांच के लिए भेजा गया वीडियो

वायरल वीडियो में कथित तौर पर प्रतिबंधित हथियार दिखाई देने के बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। गोपालगंज एसपी Vinay Tiwari ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो और हथियारों की जांच के लिए एफएसएल भेजने की जानकारी दी थी। पुलिस की ओर से अनंत सिंह को नोटिस भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़े… मायावती का बड़ा हमला! PM मोदी की अपील पर बोलीं- ‘अब बचा ही क्या है खोने को…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments