Home » तमिलनाडु » थलापति विजय के CM बनते ही विदेशों से आई शुभकामनाएं, जानिए मलेशिया के प्रधानमंत्री से लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति ने क्या कहा ?

थलापति विजय के CM बनते ही विदेशों से आई शुभकामनाएं, जानिए मलेशिया के प्रधानमंत्री से लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति ने क्या कहा ?

थलापति विजय के CM बनते ही विदेशों से आई शुभकामनाएं, जानिए मलेशिया के प्रधानमंत्री से लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति ने क्या कहा

Vijay Thalapathy: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय ने राजनीति में भी अपनी लोकप्रियता का जलवा दिखाते हुए तमिलनाडु की सत्ता पर कब्जा कर लिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया।मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय को देश और विदेश से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति के बाद अब मलेशिया के प्रधानमंत्री ने भी उन्हें खास संदेश देकर शुभकामनाएं दी हैं।

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने दिया खास संदेश

अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विजय को बधाई देते हुए लिखा कि वर्षों तक लोगों ने उन्हें फिल्मों में भ्रष्ट नेताओं और खलनायकों से लड़ते देखा है। अब तमिलनाडु की जनता ने उन्हें असल जिंदगी में इससे भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने तमिल में लिखा— ओरु वायरल पुरची जिसका अर्थ है एक उंगली की क्रांति ।अनवर इब्राहिम ने कहा कि लोकतंत्र में एक वोट की ताकत इतिहास बदल सकती है और तमिलनाडु ने इसे सच साबित कर दिया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं और आने वाले समय में सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

Vijay Thalapathy: टीवीके को मिला सहयोगियों का समर्थन

विजय ने दो सीटों से चुनाव जीता था, लेकिन एक सीट छोड़ने के बाद टीवीके के पास 107 विधायक रह गए। कांग्रेस के 5 विधायक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के 2-2 विधायकों के समर्थन से गठबंधन की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई है। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के एक गुट ने भी फ्लोर टेस्ट में समर्थन देने का ऐलान किया है।

Vijay Thalapathy: फिल्मी सुपरस्टार से राजनीतिक सुपरस्टार तक

थलापति विजय ने अपने फिल्मी करियर में हमेशा न्याय और बदलाव की बात की। अब तमिलनाडु की जनता ने उन्हें असल राजनीति में बदलाव लाने की जिम्मेदारी सौंप दी है।विदेशी नेताओं की बधाइयों ने यह साफ कर दिया है कि विजय की जीत सिर्फ तमिलनाडु तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है।

ये भी पढ़े: बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल! काले लुक से अचानक सफेद अवतार में क्यों नजर आए नेपाल के प्रधानमंत्री?