Breaking News
Home » जॉब - एजुकेशन » मेरे पापा सब्ज़ी बेचते हैं… NEET पेपर लीक की खबरों के बीच छात्र का छलका दर्द बोला- हमारा साल बर्बाद हो जाएगा

मेरे पापा सब्ज़ी बेचते हैं… NEET पेपर लीक की खबरों के बीच छात्र का छलका दर्द बोला- हमारा साल बर्बाद हो जाएगा

मेरे पापा सब्ज़ी बेचते हैं… NEET पेपर लीक की खबरों के बीच छात्र का छलका दर्द बोला- हमारा साल बर्बाद हो जाएगा

Neet UG 2026:  NEET UG 2026 परीक्षा के बाद राजस्थान के सीकर से सामने आई पेपर लीक की खबरों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। परीक्षा रद्द होने की आशंका के बीच एक छात्र का दर्द सामने आया है। छात्र ने कहा कि अगर परीक्षा दोबारा हुई या रद्द हुई तो उसका एक साल और परिवार की मेहनत की कमाई दोनों बर्बाद हो जाएंगे।

मेरे पिताजी सब्ज़ी बेचते हैं, हम साधारण परिवार से हैं

सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। यह उसका दूसरा प्रयास है। पेपर लीक की खबरों के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है।छात्र ने कहा मेरे पिताजी सब्ज़ी की गाड़ी लगाते हैं। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। कोचिंग में काफी पैसा खर्च हुआ है। अगर परीक्षा रद्द हो गई तो मेरा साल और पिताजी की मेहनत की कमाई दोनों बर्बाद हो जाएंगे।दो साल की मेहनत पर मंडराने लगा संकट देशभर के लाखों छात्र NEET परीक्षा के लिए सालभर कड़ी मेहनत करते हैं। कई परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक लेते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी खबरें छात्रों के आत्मविश्वास को तोड़ देती हैं।सीकर के इस छात्र ने कहा कि परीक्षा के बाद से लगातार अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं, जिससे सभी अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में हैं।

Neet UG 2026: क्या है पूरा मामला?

NEET UG 2026 परीक्षा के बाद दावा किया गया कि राजस्थान के सीकर में परीक्षा से पहले व्हाट्सएप के जरिए लाखों रुपये में एक कथित ‘गेस पेपर’ बेचा गया था। बताया जा रहा है कि इस गेस पेपर में दिए गए लगभग 140 सवाल वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों से मिलते-जुलते थे।राजस्थान और उत्तराखंड से मिली सूचनाओं के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मामले की जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों और राजस्थान पुलिस को दी।

13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

मामले की जांच के लिए राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और अन्य एजेंसियां जुट गई हैं। देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से अब तक 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
डोटासरा ने उठाए सवालराजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Govind Singh Dotasra ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि NEET जैसी देश की सबसे बड़ी परीक्षा की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।उन्होंने कहा कि करोड़ों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक और गड़बड़ियों की खबरें युवाओं का भरोसा तोड़ देती हैं।
परीक्षा रद्द होने पर आधिकारिक फैसला नहींफिलहाल NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि जांच जारी है और छात्र NTA के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।इस बीच लाखों छात्रों के मन में एक ही सवाल है— क्या उनकी मेहनत पर फिर से पानी फिर जाएगा?

ये भी पढ़े: NEET UG 2026 परीक्षा पर बड़ा फैसला, पेपर लीक विवाद के बाद एग्जाम रद्द, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments