Breaking News
Home » जॉब - एजुकेशन » NEET UG 2026 परीक्षा पर बड़ा फैसला, पेपर लीक विवाद के बाद एग्जाम रद्द, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

NEET UG 2026 परीक्षा पर बड़ा फैसला, पेपर लीक विवाद के बाद एग्जाम रद्द, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी। परीक्षा के पेपर लीक होने की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद काफी विवाद शुरू हो गया। इसी वजह से NTA ने एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लिया। NTA ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि NEET UG 2026 की परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीख जल्द बताई जाएगी।

पेपर लीक मामले की जांच अब करेगी सीबीआई

एनटीए ने कहा कि यह फैसला 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के बाद लिया गया है। एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामले जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजे गए थे। इसके बाद जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्ट को देखा गया। पेपर लीक मामले की जांच अब CBI करेगी।

NTA ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब NEET UG 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और बाकी जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

नीट परीक्षा रद्द
नीट परीक्षा रद्द

NEET UG पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शननीट

नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की जा रही है।सोमवार तक इस केस में 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। जांच एजेंसियां लगातार मामले की जांच कर रही हैं।

नीट पेपर लीक केस में दो बड़े एंगल से जांच कर रही SOG

इस बार NEET परीक्षा में लगभग 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब पेपर लीक मामले की जांच राजस्थान पुलिस की SOG टीम कर रही है। जांच में दो बातों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। पहला, हो सकता है कि पेपर प्रिंटिंग या छपाई के समय लीक हुआ हो। दूसरा, शक है कि पेपर बनाने वाले किसी व्यक्ति ने ही इसे लीक किया हो। मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार ने अब इसकी जांच CBI को दे दी है।

NEET UG 2026:  नीट परीक्षा रद्द
नीट परीक्षा रद्द

NEET UG 2026: 600 सवाल मैच होने के दावे से मचा हड़कंप

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर नया विवाद सामने आया है। कहा जा रहा है कि परीक्षा से पहले छात्रों के पास एक गेस पेपर पहुंचा था। दावा है कि उस गेस पेपर के लगभग 600 सवाल असली परीक्षा से मिलते थे। परीक्षा 3 मई को हुई थी और इसके बाद यह मामला सामने आया। इससे छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

मामले की जांच राजस्थान पुलिस की SOG टीम कर रही है। जानकारी के अनुसार, IB से मिले इनपुट के बाद देहरादून, सीकर और झुंझुनूं में कार्रवाई की गई। इस दौरान 13 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें सीकर के एक बड़े कोचिंग संस्थान का करियर काउंसलर भी शामिल बताया जा रहा है।जांच एजेंसियों को शक है कि परीक्षा से दो दिन पहले यह गेस पेपर कुछ छात्रों तक पहुंचाया गया था। अब SOG यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिर्फ संयोग था या फिर पेपर लीक का मामला है।

Written by- Rishika Srivastva

ये भी पढ़े: तमिलनाडु में सीएम विजय का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments