Home » Breaking News » सत्ता गई लेकिन नहीं गई अकड़? उदयनिधि स्टालिन का विवादित बयान फिर चर्चा में, ‘सनातन खत्म होना चाहिए’ पर सियासत गरम

सत्ता गई लेकिन नहीं गई अकड़? उदयनिधि स्टालिन का विवादित बयान फिर चर्चा में, ‘सनातन खत्म होना चाहिए’ पर सियासत गरम

Stalin controversial statement: तमिलनाडु चुनाव में करारी हार के बाद भी DMK का विवादित बयान देने का सिलसिला नहीं थमा है। पूर्व CM एमके स्टालिन के बेटे और नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने फिर सनातन धर्म के खिलाफ जहर उगला है। उदयनिधि ने सनातन को खत्म करने की विवादित बातें कहीं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

तमिलनाडु की नई विधानसभा में उदयनिधि स्टालिन ने ये बातें बोलीं। उन्होंने कहा, “सनातनम्, जिसने लोगों को बांटा, उसे खत्म कर देना चाहिए।” वे जब ये बातें बोल रहे थे तब सीएम विजय भी विधानसभा में मौजूद थे।

BJP ने बताया जहरीली बयानबाजी

भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता सीआर केशवन ने इसे विभाजनकारी और भड़काऊ राजनीति करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि DMK लगातार धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान देती रही है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के राहुल गांधी हैं, जो विभाजनकारी नफरत की राजनीति फैला रहे हैं। राहुल गांधी ने पवित्र सेंगोल का मजाक उड़ाया और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान करते हुए उसका बहिष्कार किया। राहुल गांधी की तरह, जिन्हें पिछले तीन लोकसभा चुनावों में नकार दिया गया है, उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु की जनता द्वारा दंडित और निष्कासित किए जाने के बावजूद अपनी जहरीली बयानबाजी जारी रखे हुए हैं।

Stalin controversial statement: अपमान को न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे

उन्होंने कहा कि विभाजनकारी DMK से और क्या उम्मीद की जा सकती है , जिसने कार्तिकेय दीपम जलाने का विरोध किया और जिसके मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं नहीं दीं। DMK के एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपमानजनक टिप्पणी की थी कि हिंदू धर्म केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा है। इन बार-बार अपराध करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि तमिलनाडु के राज्य चिह्न में एक मंदिर का गोपुरम है और तमिलनाडु के लोग अपनी आस्था और भावनाओं के ऐसे घोर अपमान को न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

उदयनिधि स्टालिन पहले भी सनातन धर्म पर टिप्पणी कर चुके हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से की थी, जिसके बाद देशभर में बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।

ये भी पढ़े… अमेरिका-ईरान तनाव के चलते भारतीय तेल कंपनियों पर भारी दबाव, हर दिन हो रहा 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments